Computer का आविष्कार किसने किया? (10 Important Computer Questions)

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया? दोस्तों चार्ल्स बैबेज(1791-1871) को कंप्यूटर के पितामह या ‘Father of Computer’ कहा जाता है क्योंकि उन्होंने ‘1822’ में पहला कंप्यूटर बनाया था जिस पर आप कोई भी बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन कर सकते थे |

आपको बता दें कि चार्ल्स बैबेज एक महान आविष्कारक होने के साथ-साथ एक गणितज्ञ, साहित्यकार और मैकेनिकल इंजीनियर भी रहे थे | हालांकि उनका नाम सिर्फ कंप्यूटर की वजह से ही पूरी दुनिया में मशहूर है क्योंकि उनकी इसी क्रांतिकारी इंवेंशन की वजह से हम आज PC/Laptop और यहां तक कि स्मार्टफोन जैसी चीजों का आनंद उठा पा रहे हैं |

पर क्या वाकई चार्ल्स बैबेज ने पहला कंप्यूटर बनाया था? यह बात सोचने वाली है क्योंकि इस आविष्कार से 200 साल पहले ही अबेकस और केलकुलेटर जैसी चीजों का आविष्कार हो चुका था |

Television का आविष्कार किसने किया?

आखिर सबसे पहले कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया (अनसुनी कहानी)

कंप्यूटर के बारे में बताइए? क्या आप जानते हैं कि कंप्यूटर का इतिहास लगभग 3000 वर्ष पुराना है जिसमें सबसे पहला नाम अबेकस(Abacus) का आता है |

Abacus(अबेकस)

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि अबेकस का आविष्कार पुरातन चाइनीस लोगो द्वारा 1300 BC में किया गया था जबकि कुछ ऐसा मानते हैं कि यह आविष्कार बेबीलोनियन या मिस्र के लोगों द्वारा इजाद किया गया था | गूगल सर्च करने पर Tim Crammer का नाम सामने आता है जिन्होंने क्रमर अबेकस का आविष्कार किया था जिसे दृष्टिबाधित लोग आज भी इस्तेमाल कर रहे हैं |

abacus ka avishkar kisne kiya

यह एक ऐसा कंप्यूटर था जिसमें लोग छोटी मोटी कैलकुलेशन आसानी से कर सकते थे | इसकी यह खासियत थी कि इसे चलाने के लिए आपको किसी बिजली की आवश्यकता नहीं थी और इसमें कैलकुलेशन करने से लोगों का दिमाग तेज होता था |

Pascaline(पास्कलाइन)

ब्लेइस पास्कल ने 1642 और 1644 के बीच पास्कलीन का आविष्कार किया। आपको बता दें कि Blaise Pascal एक फ्रांसीसी गणितज्ञ व दार्शनिक भी थे |

Pascaline computer ka avishkar kisne kiya tha

“पास्कलीन” एक संख्यात्मक पहिया कैलकुलेटर है, जिसमें आठ चलने वाले डायल , जो आठ अंको वाली सबसे बड़ी संख्या को भी जोड़ सकते थे और बेस 10 का इस्तेमाल किया गया था।

चार्ल्स बैबेज का डिफरेंस इंजन(Difference Engine)

चार्ल्स बैबेज ने दुनिया का पहला मैकेनिकल कंप्यूटर बनाया था जिसका नाम डिफरेंस इंजन रखा गया था | इसे पहले ऑटोमेटिक मैकेनिकल केलकुलेटर के नाम से भी जाना जाता है |

Difference engine कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया

इन्होंने ही दुनिया का पहला जनरल परपज कंप्यूटर की डिजाइन किया था जिसे Analytical engine कहां जाता है | यह एनालिटिकल इंजन आगे चलकर आजकल के स्मार्टफोन, पीसी और लैपटॉप की नीव साबित हुआ था |

Analytical Engine ka avishkar computer history in hindi

इसी आविष्कार के कारण चार्ल्स बैबेज को पूरी दुनिया में हम सब लोग ‘फादर ऑफ कंप्यूटर’ के नाम से जानते हैं |

Mobile का आविष्कार किसने किया था

कंप्यूटर के आविष्कार से जुड़े 10 Important Questions:

अब हम आपको बताने वाले हैं कंप्यूटर के आविष्कार से जुड़े 10 Important Questions जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते हैं | यदि आप सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह प्रश्न आपकी बहुत सहायता करेंगे |

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?

Charles Babbage.

सबसे पहले कंप्यूटर का नाम क्या था ?

ENIAC.

CPU का Full form क्या है?

Central Processing Unit.

Pascal क्या है? 

कंप्यूटर की एक भाषा |

इंटीग्रेटेड सर्किट चिप(ICC) का विकास किसने किया?

जेएस किलबी |

कंप्यूटर के क्षेत्र में महान क्रांति कब से आई?

1960.

मैकेनिकल कैलकुलेटर का निर्माण किस वैज्ञानिक ने किया था?

ब्लेज पास्कल |

ऑपरेटिंग सिस्टम को कंप्यूटर की मेमोरी में लोड करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

बूटिंग |

Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में F5 दबाने से क्या होता है?

रिफ्रेश |

Micro processor के मुख्य part कौन से होते हैं?

Control Unit & Arthmetic Logic Unit.

सबसे तेज गति से प्रिंट करने वाले प्रिंटर का नाम क्या है?

लेजर प्रिंटर |

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.