टेलीविजन का आविष्कार किसने किया, कब किया और कैसे किया ?

टेलीविजन का आविष्कार मानव जाति के सबसे बेहतरीन अविष्कारों में से एक माना जाता है क्योंकि इसके आने के बाद मनुष्य का पूरा लाइफस्टाइल बदल गया था | पर क्या आप जानते हैं कि यह कारनामा किसने कर दिखाया? टेलीविजन का आविष्कार किसने किया, कब किया और कैसे किया ? आज हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं |

टेलीविजन का आविष्कार किसने किया?

स्कॉटिश आविष्कारक जे एल बेयर्ड और अमेरिकी अविष्कारक चार्ल्स फ्रांसिस जेनकिंस ने 1925 में पहली बार मैकेनिकल टेलीविजन का निर्माण किया था जिस पर चित्रों को चलते हुए देखा जा सकता था | इसके बाद सन् 1927 में 21 साल के एक वैज्ञानिक Filo Taylor Farnsworth ने फुल इलेक्ट्रॉनिक टीवी का आविष्कार किया जिसका नाम टेलीक्रोम रखा गया था |

Jenkins ne bhi TV ka avishkar kiyaइन दोनों आविष्कारको से पहले भी जर्मन आविष्कारक पोल गोटिलेब निपकाऊ ने पहला मैकेनिकल टेलीविजन डिवेलप किया था जो मेटल डिस्क के चक्कर लगाने के दौरान तस्वीरें भेजता था |
लेकिन उन्होंने उसे टेलीविजन कहने के बजाय इलेक्ट्रिक टेलिस्कोप का नाम दिया था और इसमें 18 लाइन का रेजोल्यूशन था |

आपको बता दें उस समय की टीवी ब्लैक एंड वाइट हुआ करते थे और लोग उन्हें सीआरटी(CRT) टीवी कहा थे लेकिन आजकल कलर टीवी आ गए हैं जिन पर सभी चलचित्र रंगीन दिखाई देते हैं CRT टेलीविजन की जगह एलईडी(LED) टीवी ने ले ली है |

Computer ka Avishkar kisne kiya tha?

टेलीविजन का आविष्कार कैसे हुआ?

एक दिन जॉन लोगी बेयर्ड बैठकर यह सोच रहे थे कि कितना अच्छा होगा अगर कोई ऐसा यंत्र बनाया जाए जो तस्वीरों को एक स्पीड पर दिखाएं |

बस फिर इसके बाद बेयर्ड अपने इस सपने को साकार करने में लग गए और इसे बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत थी उन्हें ढूंढने लगे |

JL Bayered ne pehle Television ka avishkar kese kiya

अपने पहले प्रयास में तो वह असफल हुए थे मगर इसके बाद उन्हें ऐसा जुनून लग गया था कि अब तो मैं इसे बना कर ही रहूंगा |

वैसे तो इनसे पहले भी कई लोगों ने टीवी बनाने का प्रयास किया था लेकिन उनको भी कामयाबी नहीं मिली थी |

जॉन लोगी बेयर्ड ने कई सारे असफल परीक्षण करने के बाद आखिर का एक ऐसा डिवाइस बना ही लिया था जो दृश्य दिखा सकता था | उसी यंत्र को हम आज ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के नाम से जानते हैं |

Mobile ka Avishkar kisne kiya tha

टेलीविजन के आविष्कार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • टेलीविजन को हिंदी में दूरदर्शन भी कहते हैं क्योंकि यह दूर की तस्वीरों को चलते हुए दिखाता है |
  • Television शब्द का पहला इस्तेमाल रूस के एक वैज्ञानिक कांस्टेंटइन परसकी ने किया था |
  • 1928 में पहला टीवी स्टेशन न्यूयॉर्क(अमेरिका) में लगाया गया था |
  • दुनिया की सबसे बड़ी प्रसारण कंपनी बीबीसी ने 1930 में प्रसारण शुरू किया था |
  • अमेरिका में पहली बार 1953 में कलर टीवी का प्रसारण देखा गया था जबकि भारत में कलर टीवी की शुरुआत 1982 में हुई थी |
  • भारत में टीवी का पहला प्रसारण दिल्ली में 15 सितंबर 1959 में किया गया था |
  • सबसे पहला टीवी का रिमोट जेनिथ कंपनी ने 1950 में बनाया था |
  • पहले टेलीविजन प्रोग्राम का नाम अपोलो 11 था जिसे 1969 में प्रसारित किया गया था |
  • टेलीविजन का पहला विज्ञापन 20 सेकंड का था जो Bulova Corporation की एक घड़ी का और दुनिया की पहली कार का विज्ञापन शेव्रले कंपनी का था |
  • शुरुआती टीवी में कैथोड रे ट्यूब का इस्तेमाल होता था जिसके कारण टीवी का साइज एक बड़े बक्से जितना और वजन भी ज्यादा होता था लेकिन आजकल एलईडी और प्लाज्मा टीवी आ गए हैं जो काफी हल्के होते हैं |

टेलीविजन प्रसारण की Frequency:

VHF- 174 MHz – 216 MHz

UHF- 470 MHz – 800 MHz

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.